भूषण कुमार ने पीएम केयर्स फंड में दिया 11 करोड़ का योगदान, एक करोड़ सीएम रिलीफ फंड में भी दिए
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के संकट के बीच फिल्ममेकर और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 11 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने लिखा है, "आज हम सभी बहुत निर्णायक स्टेज पर हैं और बहुत जरूरी है कि हम सब इसमें योगदान दें। मैं पूरे टी-सीरीज परिवार की ओर से 11 करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में देने की शपथ लेता हूं। हम साथ मिलकर लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं। जय हिंद।"
मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपए
भूषण कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ रुपए का योगदान दिया है। भूषण ट्विटर पर लिखते हैं, "जरूरत के इस वक्त में मैं पूरे टी-सीरीज परिवार के साथ एक करोड़ रुपए सीएम रिलीफ फंड में जमा करने की प्रतिज्ञा लेता हूं। उम्मीद है कि हम जल्दी ही इस मुश्किल वक्त से निकल जाएंगे। घर में रहें सुरक्षित रहें।"
अक्षय-वरुण भी दे चुके योगदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम केयर फंड का ऐलान किया था और देशवासियों से इसमें सहयोग देने की अपील की थी। इसके तुरंत बाद अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रिब्यूशन देने का ऐलान किया था और वे ऐसा करने वाले पहले बॉलीवुड सेलेब बने। अक्षय के बाद वरुण धवन ने 30 लाख रुपए पीएम केयर्स फंड और 25 लाख रुपए सीएम रिलीफ फंड में जमा करने की घोषणा की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wOb5yH
Comments