टीवी के सबसे लंबे मेडिकल ड्रामा 'ग्रे'ज एनाटॉमी' ने घटाया 16वां सीजन, केवल 21 एपिसोड होंगे शूट
हॉलीवुड डेस्क. मेडिकल ड्रामा ग्रे'ज एनाटॉमी ने कोरोनावायरस के चलते एपिसोड्स की संख्या कम कर दी है। वैरायटी के मुताबिक सीरीज के 16वें सीजन में केवल 21 ही एपिसोड होंगे। आमतौर पर हर सीजन में करीब 25 एपिसोड शूट किए जाते हैं।
अब तक की सबसे लंबी मेडिकलड्रामा सीरीज
वैरायटी के मुताबिक, एबीसी के इस फेमस शो को फिलहाल आगे शूट नहीं किया जाएगा। हालांकि बीते साल ही सीरीज के 17वें सीजन की घोषणा की गई थी। ग्रे'ज एनाटॉमी टीवी इतिहास का सबसे लंबी मेडिकल ड्रामा सीरीज मानी जाती है। एबीसी नेटवर्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि, सीजन का फिनाले एपिसोड 9 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा। यह सीजन का 21वां एपिसोड होगा।
सीरीज में एलन पॉम्पियो, जेम्स पिकन्स जूनियर, केविन मैकिड, जेसी विलियम्स, कैटरीना स्कोरसोन, कैमिला लडिंगटन, किम रेवर अहम भूमिका में हैं। 2005 में शुरू हुई इस सीरीज के अब तक करीब 359 एपिसोड्स टेलीकास्ट हो चुके हैं।
अस्पतालों को डोनेट की मास्क और उपकरण
कोरोनावायरस के डर के बीच लोगों ने जरूरी चीजों का ज्यादा स्टॉक कर लिाय था। जिसके चलते मास्क, सेनिटाइजर जैसी जरूरी चीजों की कमी हो गई थी। ऐसे में कई मेडिकल शोज और ड्रामा ने शूटिंग के लिए आए हेल्थ इक्विपमेंट्स अस्पतालों में दान किए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UroSUO
Comments