सिंगर शॉन मेंडिस ने अस्पताल को डोनेट किए 175 हजार डॉलर, पार्टनर कैमिला ने टाला आगामी टूर

हॉलीवुड डेस्क. स्टिचेस, ट्रीट यू बैटर के सिंगर शॉन मेंडिस ने कोरोना से लड़ने के लिए 175 हजार डॉलर डोनेट किए हैं। शॉन ने कनाडा के एक अस्पताल को यह मदद दी है। इन रुपयों से अस्पताल जरूरी स्वास्थ्य संसाधन जुटाएगा। इससे पहले भी ब्लेक लाइवली, रेयान रेनॉल्ड्स, बैथनी फ्रैंकल जैसे कई सेलेब्स कोरोना से लड़ने के लिए डोनेशन कर चुके हैं।

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, द शॉन फाउंडेशन और मैं कोविड 19 से लड़ने के लिए उपाय खोज रहे थे। इसके लिए हमने सिककिड्स हॉस्पिटल को इस हफ्ते डोनेशन किया है। शॉन अब तक तीन बार प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

##

पार्टनर कैमिला कैबेलो ने टाला आगामी टूर
शॉन की पार्टनर और स्टार सिंगर कैमिला ने भी कोरोनावायरस के चलते आगामी टूर को टाल दिया है। बिलबोर्ड के मुताबिक यह टूर 26 मई को नॉर्वे के ओस्लो से शुरू होने वाला था। सिंगर ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Singer Shawn Mendes donated 175 thousand dollars to the hospital, partner Camilla postponed upcoming tour


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bsu4h2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......