1983 विश्व कप टूर्नामेंट के बीच से ही वापसी की तैयारी करके गई थी टीम, वजह थी बेहद खास
बॉलीवुड डेस्क. भारत ने 1983 में पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था और इस जीत पर बनी फिल्म '83' की रिलीज डेट कोरोनावायरस की वजह से टल चुकी है। हालांकि इस फिल्म को बनाने के दौरान मेकर्स को कई ऐसे किस्सों के बारे में पता चला जो अबतक आम नहीं थे। विश्वकप के दौरान एक ऐसी ही घटना थी, जब पूरी टीम टूर्नामेंट के बीच में ही वापस लौटने वाली थी और इसका कारण भी हैरान करने वाला था।
उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम की गिनती सबसे कमजोर टीमों में होती थी। इसलिए भारतीय बोर्ड को भी लगा कि टीम टूर्नामेंट में ज्यादा आगे तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने मध्य-टूर्नामेंट में ही वापसी के टिकट भी बुक कर दिए थे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।
भारत ने पहली बार जीता था बड़ा टूर्नामेंट
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास रच दिया था। ये पहला मौका था जब वेस्टइंडीज के अलावा किसी टीम ने विश्व कप पर जीत हासिल की थी। इसके साथ ही किसी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम की भी ये पहली जीत थी।
रणवीर-दीपिका की जोड़ी आएगी नजर
इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। कोरोनावायरस की वजह से 83 के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट टाल दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QZSZRf
Comments