दीपिका पादुकोण ने कहा, 'रणवीर के साथ रहना सबसे आसान, वो इस समय 20 घंटे सोते हैं'
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते देश में 21 दिन के लॉकडाउन के चलते सभी अपने घर में वक्त बिता रहे हैं औरसोशल डिस्टेंसिंग के जरिएवायरस फैलने का खतरा कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीचदीपिका पादुकोण ने फिल्म जर्नलिस्ट राजीव मसंद को हैंगआउट इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी दिनचर्या पर बात की है। इस इंटरव्यू में दीपिका ने पति रणवीर सिंह की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वह कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं।
20 घंटे सोते हैं रणवीर: दीपिका ने इस इंटरव्यू में कहा, 'मैं इतना कहना चाहूंगी कि लॉकडाउन के समय रणवीर के साथ रहना सबसे आसान है क्योंकि वह 20 घंटे सोते हैं जिसकी वजह से मुझे वह सब करने का मौका मिल जाता है जो मैं करना चाहती हूं। जब वह चार घंटों के लिए जागते हैं तो हम खाते हैं, मूवी देखते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, इस दौरान उनके साथ वक्त बिताना सबसे सुखद है, क्योंकि न वो कोई डिमांड करते हैं, कोई झंझट नहीं, वह बहुत ईजी पर्सन हैं। हम साथ में एक मूवी जरुर देखते हैं। हाल ही में हमने पैरासाइट और फोर्ड वर्सेस फरारी देखी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग ये क्यों कहते हैं कि वो बोर हो रहे हैं। मैं वैसी नहीं, मैं बिजी डे में भी कुछ न कुछ अच्छा करने के लिए समय निकाल लेती हूं।'
सीखूंगी इंडियन कुकिंग: दीपिका ने आगे बताया, 'रणवीर कभी किचन में नहीं जाते, मैं वेस्टर्न कुकिंग में बहुत अच्छी हूं। इटालियन और कॉन्टिनेंटल खाना अच्छा बनाती हूं। मैं इस समय इंडियन कुकिंग सीखना चाहती हूं हालांकि मुझे कुकर से हमेशा से ही डर लगता है। मैं धनिया, पुदीना, बेसन और आटे में फर्क भी जानना चाहती हूं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxHUAm
Comments