चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में फिर शुरू हुए 200 सिनेमाघर, भारत में 9 हजार से ज्यादा थियेटर्स बंद

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते चीन में बीते दो महीनों से बंद पड़े सिनेमाघर एक बार फिर खुल रहे हैं। देश के कमर्शियल केपिटल माने जाने वाले शंघाई में 200 से ज्यादा सिनेमाघर शुरू हुए । वहीं, भारत में लॉकडाउन के बाद 9000 थियेटर्स पर ताला लग गया है।

प्रशासन ने दर्शकों और थियेटर्स के लिए जारी की गाइडलाइन्स
शंघाई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि, थियेटर्स को कुछ निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि, संक्रमण से बचाव के लिए दर्शकों को टेम्परेचर चैक कराना होगा और शो के दौरान मास्क लगाकर बैठना होगा। साथ ही थियेटर्स को भी दर्शकों की सीट्स के बीच में अंतर रखने को कहा गया है।

दर्शकों को मिलेगा डिस्काउंट
चीन में इससे पहले दूर दराज के इलाकों में करीब 700 थियेटर्स शुरू किए गए थे। वेबसाइट के मुताबिक शंघाई में कुल 380 मूवी थियेटर्स हैं। क्षेत्रीय शंघाई सरकार दर्शकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट ऑफर भी चला रही है। साथ ही थियेटर्स में टिकट रेवेन्यू बढ़ाने के लिए पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाई जाएंगी।

इधर भारत में बंद हुए 9 हजार सिनेमाघर
चीन से शुरू हुए कोरोनवायरस से भारतीय सिनेमा को भी झटका लगा है। देश में लॉकडाउन के ऐलान के बाद करीब 9000 सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। भारत की सबसे बड़ी थियेटर चेन पीवीआर सिनेमा के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि एक इंडस्ट्री और कंपनी के तौर पर हम इस लॉकडाउन का समर्थन करते हैं। देशभर में पीवीआर की करीब 845 स्क्रीन्स हैं। इसके अलावा भारत में डिज्नी ने भी वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस की लॉन्च को टाल दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 theaters reopened in China's largest city Shanghai, more than 9 thousand theaters closed in India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QKWWsM

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......