अमिताभ बच्चन ने पूछा- क्या हम 2020 को डिलीट करके री-इंस्टॉल नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें वायरस है

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के छठे दिन सोमवार को महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट शेयर की। जिसके जरिए उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या हम कैलेंडर से 2020 को डिलीट कर सकते हैं, क्योंकि इसमें वायरस है।

इस पोस्ट के साथ बिगबी ने अपना एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वे कंप्यूटर मॉनिटर के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'क्या हम साल 2020 को हटा सकते हैं और फिर क्या नया री-इंस्टॉल कर सकते हैं? इस संस्करण में वायरस है।'

अमिताभ बच्चन की पोस्ट।

लोगों ने दिए जवाब

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अमिताभ की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए। जिनमें से कई उनके सवाल के जवाब में थे, तो कई ने वायरस की विभीषिका से परेशान हो रहे लोगों का दर्द बताया।हिमांशु नाम के यूजर ने लिखा, 'कसूर तो पासपोर्ट का था लेकिन... सजा तो राशनकार्ड को मिली'। कपिल चोथानी ने लिखा, 'हमें इसे अनइंस्टॉल करके दुनिया में कुछ प्यार और सकारात्मकता के साथ रीइंस्टॉल करने की जरूरत है।' श्वेता सुजाता ने लिखा, 'काश हम ऐसा कर पाते'। स्वाति सहगल ने लिखा, 'काश ऐसा हो पाता सर'।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JoJw1B

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......