शिल्पा शेट्टी और उनके पति ने पीएम-केयर्स फंड में दिए 21 लाख, यूजर बोला- इससे ज्यादा तो IPL प्लेयर्स की बेस प्राइज होती है
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस लड़ने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी पति राज कुंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रु देने की घोषणा की है। इस बारे में एक्ट्रेस ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया। हालांकि पति-पत्नी के स्टेटस के हिसाब से यूजर्स को ये राशि बेहद कम लगी और वे उन्हें ट्रोल करने लगे। कई यूजर्स ने उनकी सराहना की लेकिन बहुतों ने इस राशि को बेहद कम बताया।
अपनी पोस्ट में शिल्पा ने लिखा, 'मानवता के लिए, हमारे देश और साथी नागरिकों के लिए जिन्हें हमारी आवश्यकता है, अब समय है, हम अपना काम करें। राज कुंद्रा और मैं नरेंद्र मोदी जी के पीएम-केयर्स फंड में 21 लाख रुपए देने का वादा करती हूं। बूंद-बूंद से ही सागर बनता है, इसलिए इस स्थिति से लड़ने के लिए मैं आप सभी से मदद करने का आग्रह करती हूं। #भारत कोरोना से लड़ेगा'
सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल
शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया, तो कई ने ये कहा की 2 हजार करोड़ रु से ज्यादा का बिजनेस संभालने वाला इंसान सिर्फ 21 लाख दे रहा है। कुछ ने कहा कि इससे ज्यादा तो आप आईपीएल में खिलाड़ियों को दे देते हो। एक ने कहा कि हर किसी का दिल अक्षय कुमार जितना बड़ा नहीं होता, जिन्होंने 25 करोड़ रुपए दिए हैं।
## ## ## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avrPJw
Comments