लेडी गागा के पिता ने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए लोगों से मांगा फंड, बेटी की नेटवर्थ 275 मिलियन डॉलर

हॉलीवुड डेस्क. इंटरनेशनल स्टार लेडी गागा के पिता जो को अपने कर्मचारियों के लिए लोगों से फंड मांगना महंगा पड़ गया है। जो को लोग सोशल मीडिया पर यूजर जमकर गालियां दे रहे हैं। जो न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं, जो फिलहाल कोरोनावायरस के कारण बंद पड़ा है।

कोरोनावायरस के कारण लेडी गागा के पिता का रेस्टोरेंट जोआन ट्रैटोरिया बंद हो गया है। ऐसे में बेरोजगार हुए स्टाफ को सैलरी देने के लिए जो ने पब्लिक फंड की शुरुआत कर दी। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूजसीक के मुताबिक वे गो फंड मी कैंपेन के जरिए अपने स्टाफ के 30 लोगों की सैलरी देने के लिए डोनेशन मांग रहे थे। हालांकि अब यह कैंपेन बंद हो चुका है।

जो ने ट्विटर पर लिखा, मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन जोआन(होटल का नाम) को एक महीने के लिए बंद करना पड़ेगा। हमारे स्टाफ को आर्थिक मदद की जरूरत है। हमारे कर्मचारियों की किसी भी मदद की सराहना की जाएगी।

275 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं लेडी गागा
अंग्रेजी वेबसाइट फॉक्स बिजनेस के मुताबिक सिंगर लेडी गागा की नेट वर्थ 275 मिलियन डॉलर की है। लंबे करियर में गागा ने कई बड़े हिट सॉन्ग्स दिए हैं। वे गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर, ग्रैमी जैसे कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lady Gaga's father asks for funds to pay salaries to employees, daughter's net worth is $ 275 million


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ut1Ixw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......