रश्मि देसाई के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला की 'नागिन 4' में एंट्री, निभा सकते हैं सपेरे का किरदार

टीवी डेस्क. 'बिग बॉस 13' और 'दिल से दिल तक' के बाद अब रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला फिर एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले रश्मि देसाई ने सुपरनेचुरल शो 'नागिन 4' में एंट्री ली थी जिसके बाद अब सिद्धार्थ भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

हाल ही में आई एक खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को एकता कपूर के शो 'नागिन 4' के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। इस शो में सिद्धार्थ एक सपेरे के किरदार में दिखेंगे। रश्मि देसाई इन दिनों शलाखा का रोल निभा रही हैं। अब इस रोल को और बढ़ावा देने के लिए शलाखा के प्रेमी को लिया जा रहा है जो सिद्धार्थ शुक्ला बनने वाले हैं। शो के अपकमिंग स्लॉट में शलाखा और उसका प्रेमी एक साथ मिलकर बृंदा को हराने का काम करेंगे। दोनों के बीच शो में रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने मिलेगी।

कोरोनावायरस लॉकडाउन से रुकी शूटिंग

सिद्धार्थ शुक्ला को शो के लिए फिक्स कर लिया गया है। मगर देश और इंडस्ट्री में लॉकडाउन होने से शो की शूटिंग पूरी तरह रुक गई है। सिद्धार्थ शुक्ला अपना हिस्सा शूट करना शुरू करने वाले थे मगर अब लगता है फैंस को उनकी एंट्री के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। ठीक इसी तरह रश्मि की एंट्री के दो एपिसोड बाद शूटिंग रुक गई है। खबरें हैं कि लंबे लॉकडाउन के चलते मेकर्स शो का रिपीट टेलीकास्ट दिखाने वाले हैं।

बिग बॉस 13 के बाद दोस्त बन गए रश्मि-सिद्धार्थ?

रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई कई बार सुर्खियों में आ चुकी है। दोनों की लड़ाई कलर्स टीवी के शो 'दिल से दिल तक' में शुरू हुई थी जिसके बाद 'बिग बॉस 13' में भी दोनों के बीच घमासान देखने को मिला। शो में दिखे उतार चढ़ाव के बाद दोनों ने आपस में सुलाह कर ली है। लेकिन ये दोस्ती कब तक रहेगी इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Rashmi Desai, now Siddharth Shukla to enter in Naagin 4, can play the role of snake charmer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UjIVV4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......