4 साल के हुए अर्पिता-आयुष के बेटे आहिल, मामा सलमान को केक खिलाकर क्वारेंटाइन में मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा 30 मार्च को 4 साल के हो गए। आहिल का बर्थ-डे लॉकडाउन के चलते होम क्वारेंटाइन में सेलिब्रेट हुआ जिसमें पूरी फैमिली मौजूद रही। आहिल के बर्थ-डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अतुल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ-डे आहिल, 4 साल के होने पर आपको ढेर सारी खुशियां और प्यार।'


आहिल ने खिलाया सलमान को केक: अतुल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें आहिल अपने पिता आयुष शर्मा की गोद में चढ़कर मामा सलमान को केक खिलाते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक और क्यूट तस्वीर में अर्पिता अपनी तीन महीने की बेटी आयत को पकड़ी हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ बहन अलविरा अग्निहोत्री भी नजर आ रही हैं।


पनवेल फार्महाउस पर है पूरी फैमिली: लॉकडाउन के चलते सलमान अपनी पूरी फैमिली के साथ पनवेल फार्महाउस पर रहने चले गए हैं। कुछ दिनों पहले यहां से अर्पिता ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सलमान आहिल के साथ बाग में घूमकर फल तोड़ते नजर आ रहे थे।


2016 में हुआ था आहिल का जन्म:अर्पिता खान ने 2014 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी की थी। 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ। इसके बाद 2019 में अर्पिता दोबारा मां बनीं और उन्होंने आयत नाम की बेटी को जन्म दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सलमान को केक खिलाते आहिल
अर्पिता, बेबी आयत और अलविरा अग्निहोत्री
आहिल का बर्थ-डे केक
केक कट करते आहिल, पीछे खड़ी हैं सलमा खान


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGuvgQ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......