69 साल के एक्टर मार्क ब्लम की मौत, नेटफ्लिक्स की सीरीज 'यू' में नजर आए थे

हॉलीवुड डेस्क. नेटफ्लिक्स की सीरीज 'यू' में नजर आ चुके एक्टर मार्क ब्लम की कोरोनावायरस कॉम्प्लिकेशन्स से मौत हो गई है। 69 साल के मार्क फिल्म डेस्पिरेटली सीकिंग सुजैन में नजर आ चुके हैं। उनकी पत्नी जैनेट जारिश ने खबर की पुष्टि की है।

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट (SAG-AFTRA) की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रेबेका डेमन ने मार्क की मौत पर दुख जताया। रेबेका ने कहा, यह बहुत दुख से बता रहीं हूं कि हमारे दोस्त और पूर्व बोर्ड मेंबर मार्क का कोविड 19 कॉम्पलिकेशन्स के चलते निधन हो गया है।

मार्क ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी। उन्होंने लॉस्ट इन यॉन्कर्स, द बेस्ट मेन और द एसेंबल्ड पार्टीज जैसे ब्रॉडवे थियेटर्स में काम किया था। हॉलीवुड में मार्क को 1985 में आई फिल्म डेस्पिरेटली सीकिंग सुजैन में रोजाना आर्केट के पति के किरदार के कारण जाना जाता है। एक्टर ने थियेटर और फिल्म के अलावा टीवी में काम किया था। वे नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज यू और मोजार्ट इन द जंगल में भी नजर आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Death of 69-year-old actor Mark Blum, was seen in Netflix's series 'You'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jhw939

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......