वॉर्नर मीडिया बेरोजगार क्रू को देगी 750 करोड़ रुपए की मदद, नेटफ्लिक्स ने भी बनाया रिलीफ फंड

हॉलीवुड डेस्क. वॉर्नर मीडिया ने अपने क्रू मेंबर्स को 100 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है। कोरोनावायरस के चलते कई बड़े प्रोडक्शन बंद पड़े हैं। ऐसे में फिल्म क्रू मेंबर्स बोरोजगार हो गए हैं। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने भी क्रू सदस्यों की मदद की घोषणा की थी।

कंपनी के सीईओ जॉन स्टेंकी ने शुक्रवार को मेमो के जरिए इस बात का जानकारी दी। उन्होंने लिखा हमने साथियों की हेल्थ और सेफ्टी के लिए कई प्रोडक्शन बंद कर दिए हैं। हम सभी टीम के लिए इसके साथ 100 मिलियन डॉलर की मदद का वादा कर रहे हैं। जॉन ने कोरोना महामारी से जूझ रही एंटरटेनमेंट कंपनी के संचालन को लेकर भी बात की।

होम एंटरटेनमेंट पर फोकस करेगी कंपनी
मेमो में जॉन ने लिखा कि दुनियाभर में सिनेमाघर बंद होने से फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल हो गई है। हम दर्शकों के लिए फिल्मों की नई रिलीज तारीखों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा की हम होम एंटरटेनमेंट को बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि एचबीओ मैक्स मई में लॉन्च हो जाएगी।

नेटफ्लिक्स भी देगा 100 मिलियन डॉलर
नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफीसर टेड सैरांडोस ने कहा कि, कोविड-19 ने कई इंडस्ट्रीज को बंद कर दिया है। लगभग सभी टीवी और फिल्म प्रोडक्शन बंद पड़े हैं, जिसके चलते कास्ट और क्रू के पास नौकरियां नहीं बची हैं। कंपनी ने कहा कि, काम गंवा चुके लोगों में इलेक्ट्रीशीयन्स, कारपेंटर्स और ड्राइवर्स शामिल हैं। इन सभी लोगों ने नेटफ्लिक्स का अच्छे समय में साथ दिया है और अब हम उनके बुरे समय में उनका साथ देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus: Warner Media to help unemployed crew| Rs 750 crore relief fund| One million dollar relief fund| Netflix also created relief fund


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uqe615

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......