शाहरुख खान के 'सर्कस' से 'महाभारत' तक टीवी पर फिर लौट रहे हैं 90 के दौर के ये 4 पॉपुलर शो

टीवी डेस्क. भारत में पूरी तरह लॉकडाउन होने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह बंद हो गई है। इन दिनों प्रसारित होने वाले सभी शोज की शूटिंग रुक जाने से घर में बैठे फैंस को एक जोरदार झटका लगा है। ऐसे में भारत सरकार ने 90 के दौर के मशहूर शोज को दोबारा प्रसारित करने का बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर 28 मार्च से 'रामायण', 'महाभारत', 'ब्योमकेश बक्शी' और 'सर्कस' शो को फिर ऑनएयर किया जा रहा है।

महाभारत, 1988

प्रसारण का समय- सुबह 12 बजे और शाम 7 बजे

साल 1988 में प्रसारित हुआ धारावाहिक 'महाभारत' एक पुराणिक काव्य पर आधारित कहानी है। ये शो विश्व के सबसे ज्यादा देखे गए शोज में से एक है। बलदेव राज चोपड़ा और रवि चोपड़ा के निर्देशन में बने 'महाभारत' के कुछ 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। अब इस 28 मार्च से दोबारा दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है।

सर्कस, 1989

प्रसारण का समय- शाम 8 बजे

एक लंबे समय से फिल्मों से दूर शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि दूरदर्शन अब जल्द ही 1989 के पॉपुलर शो 'सर्कस' को दोबारा प्रसारित करने वाला है। अजीज मिर्जा और कुंदन शाह के निर्देशन में बने शो के कुछ 19 एपिसोड थे। इस शो को 28 मार्च से फिर एक बार दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक माने जाने वाले शाहरुख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'फौजी' और 'दिल दरिया' से की थी जिसके बाद उन्होंने सर्कस शो से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शाहरुख खान की दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट है।

##

ब्योमकेश बक्शी, 1993

प्रसारण का समय- सुबह 11 बजे

1993 और 1997 में प्रसारित हुआ पॉपुलर शो 'ब्योमकेश बक्शी' एक बंगाली डिटेक्टिव की कहानी दिखाता है। इस शो में रजित कपूर ने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी का अहम किरदार निभाया था। इस शो का पहला सीजन 1993 में ऑनएयर हुआ था जिसमें 14 एपिसोड थे। वहीं 1997 में आए दूसरे सीजन में 20 एपिसोड दिखाए गए हैं।

##

इन पॉपुलर शोज के प्रसारण की खबर के बाद फैंस लगातार 'शक्तिमान', 'अलिफ लैला' और 'ऑफिस-ऑफिस' शोज को भी दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद से ही 'शक्तिमान' समेत कई शोज के नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahrukh Khan's 'Circus' to 'Mahabharata', these 4 popular shows of the 90's are returning to TV again


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xqIn6V

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......