कान्स फिल्म फेस्टिवल ने बेघरों के लिए खोले हॉल के दरवाजे, महामारी के कारण जून-जुलाई तक टल चुका है ईवेंट

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते टला कान्स फिल्म फेस्टिवल लोगों की मदद कर रहा है। ईवेंट की जगह पैलेस दे फेस्टिवल हॉल में संस्था बेघर लोगों को रहने की जगह देरही है। यह वो लोग हैं जो कोरोनावायरस के बीच हुए लॉकडाउन के चलते अपने रहने की जगह खो चुके हैं।

12 से 23 मई तक होने जा रहे इस फेस्टिवल को कोरनावायरस के कारण जून या जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। शुक्रवार को आयोजकों ने जरूरतमंदों के लिए हॉल के दरवाजे खोल दिए हैं। कान्स टाउन हॉल के एक अधिकारी ने बताया कि, हर रात करीब 50 से 70 लोग यहां पर रुक रहे हैं।

आयोजकों ने 16 अप्रैल को होने वाली फेस्टिवल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी फिलहाल के लिए पोस्टपोन किया है। 74 साल के इतिहास में पहली बार कान्स की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले 1968 में इसे छात्र आंदोलन के कारण कैंसिल किया गया था।

अंग्रेजी वेबसाइट द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इमेनुअल मैक्रॉन ने कुछ दिन पहले ही फ्रांस के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों से घर पर रहने की अपील की थी। देश में करीब 12 हजार लोग बेघर हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार फ्रांस में गुरूवार को कोरोनावायरस से 1331 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cannes Film Festival helps homeless during epidemic, event postponed to June-July


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lW18K

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......