खाली समय में घर के काम कर रहे टीवी सेलेब्स, रश्मि देसाई ने लगाई झाड़ू, सिद्धार्थ शुक्ला ने काटी सब्जी
टीवी डेस्क.कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन से लोग घर में समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन शोज की शूटिंग रद्द हो गई और सेलेब्स भी घर में रहकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कई सेलेब्स खाली समय में परिवारजनों के रोजमर्रा के कामों में मदद करा रहे हैं।
रश्मि देसाई ने लगाई झाड़ू: बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं रश्मि देसाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने घर में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।हालांकि, रश्मि को इस वीडियो की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है।लोग उनके वीडियो को देखकर मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि इतना मेक-अप करके साफ-सफाई कौन करता है? झाड़ू लगाते वक्त रश्मि का सफेद कपड़े पहनने पर भी मजाक उड़ रहा है।
काम्या पंजाबी ने की साफ-सफाई: पिछले महीने ही शादी के बंधन में बंधी काम्या पंजाबी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बच्चों और पति शलभ डांग के साथ घर की साफ-सफाई करती नजर आ रही हैं। उनके बच्चे और पति साफ-सफाई में हाथ बंटा रहे हैं तो काम्या खुद पोछा लगाती दिख रही हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला ने काटी सब्जी: बिग बॉस 13 विनरसिद्धार्थ शुक्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह घर की साफ-सफाई के साथ-साथ प्याज काटते दिख रहे हैं.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bGPnvs
Comments