बेस्ट फ्रेंड के बर्थडे पर उनसे नहीं मिल सकीं कटरीना; वीडियो कॉल करके बधाई दी, सोशल मीडिया पर लिखा प्यार भरा मैसेज
बॉलीवुड डेस्क. देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से कटरीना कैफ शुक्रवार को अपनी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कोहली के बर्थडे पर उनसे नहीं मिल सकीं। जिसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल करके ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारी सी पोस्ट भी लिखी। इंस्टाग्राम पर शेयर की इस पोस्ट में कटरीना ने करिश्मा से वीडियोकॉल पर हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी लगाया।
करिश्मा को बधाई देने के लिए लिखी पोस्ट में कटरीना ने लिखा, 'सबसे अच्छी लड़की जिसे मैं जानती हूं, करिश्मा कोहली को जन्मदिन की ढेर-ढेर सारी शुभकामनाएं... मुझे लगता है कि बीते कई सालों में ये तुम्हारा पहला ऐसा जन्मदिन है, जब हम एकसाथ नहीं हैं... मैं जानती हूं कि ये मुश्किल वक्त है लेकिन तुम हर परिस्थिति में हमेशा मुस्कुराते रहना और चमकते रहना... तुम्हारा लचीलापन और आशावाद मेरे लिए हमेशा एक उदाहरण रहता है। मेरा चांद जो हर अच्छे-बुरे वक्त में मेरे पीछे रहता है, सुख और दुख के वक्त मेरे साथ रहता है, तुम्हें ढेर सारा प्यार। #birthdaysinthetimeofcorona #bestfriends
कौन है करिश्मा कोहली?
कटरीना ने जिन करिश्मा कोहली को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया वोएक फिल्म मेकर हैं, जो उमराव जान, मेरे ब्रदर की दुल्हन, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर और फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं।उन्होंने हाल ही में अल्ट बालाजी और ZEE5 के लिए करिश्मा कपूर स्टारर वेब सीरीज 'मेंटलहुड' का डायरेक्शन किया है। इसके अलावा वेउन्होंने जूम टीवी की टीवी सीरीज 'द रीयूनियन' का डायरेक्शन भी किया था। करिश्मा, कटरीना के अलावा सलमान खान, कबीर खान और मिनी माथुर की भी बहुत अच्छी दोस्त हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOPwss
Comments