अमिताभ बच्चन के मन में इन दिनों आ रहे अनगिनत ख्याल, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी लिखी पंक्तियां

बॉलीवुड डेस्क. देशभर में जारी लॉकडाउन के पांचवें दिन रविवार को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की लिखी कुछ पंक्तियां शेयर कीं। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी अलग-अलग तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें से एक में उनका डैशिंग लुक नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी तस्वीर के जरिए उन्होंने अपनी पंक्तियों के भाव दिखाने की कोशिश की।

अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'परिपक्वता - जब हम किसी बात पर संतुष्ट होते हैं की हम सही हैं; बिना ये सोचे, की किसी और को ग़लत साबित करना ज़रूरी है।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने परिपक्वता के भाव दिखाते अपने दो फोटो भी शेयर किए।

'मन में आ रहे जाने कितने ख्याल'

दूसरी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'इन दिनों में आते हैं अनगिनित न जाने कितने ख़याल मन में, उठ खड़ा हो जाता हूँ जल्द, उनको मैं निभनें में, किस किस को निभाऊँ किस किस को ना? माएने फ़ुर्सत के कुछ और हुआ करते थे पहले, अब तो सब बदल ही गए इस ज़माने में ।।'

##

सोशल मीडिया पर हैं लगातार एक्टिव

यूं तो अमिताभ सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। लेकिन देश में लॉकडाउन होने के बाद से ही वे हर दिन कुछ ना कुछ अपना लिखा सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद अमिताभ की लिखी कुछ पंक्तियां जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया

##


##


## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Lockdown : Amitabh Bachchan shares poem on Maturity and Thoughts on Social Media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WRoyAv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......