अर्जुन कपूर ने अपने डॉगी का वीडियो शेयर कर उसकी खूबियां बताईं, फिर लिखा- चलो सब इसकी तरह बन जाते हैं
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए14 अप्रैल की आधी रात तक पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया। इस बात की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में की। उनकी घोषणा से ठीक पहले एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पालतू डॉगी 'मैक्स' की खूबियां बताते हुए ये कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार भी आपसे इसकीतरह ही व्यवहार करने की उम्मीद रखरही है।
इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'यह मैक्स है। वो अपने सिवाय किसी की नहीं सुनता है। वो तब तक हिलता भी नहीं है जब तक कि वो ना चाहे या जरूरत ना हो। वो बाहर निकलने को लेकर जरा भी दबाव महसूस नहीं करता और बाहर सिर्फ कूल दिखने के लिए निकलता है। उसे घर में रहकर मस्ती मारना पसंद है। वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि आपके देश की सरकार फिलहाल आपसे होने की उम्मीद कर रही है। चलो सभी मैक्स की तरह बन जाते हैं।'अर्जुन ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वे बुलडॉग प्रजाति के अपने डॉगी 'मैक्स' के आसपास घूमकर उसे दिखा रहेहैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3afJogx
Comments