लंदन से लौटीं राधिका आप्टे मास्क लगाए अस्पताल में दिखीं, फैन्स को हुई चिंता तो कहा- 'यह कोरोना के लिए नहीं है'
बॉलीवुड डेस्क. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन है। इस बीच मुंबई में राधिका आप्टे एक अस्पताल पहुंचीं जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। राधिका इस तस्वीर में मास्क लगाए नजर आ रही हैं जिसे देख फैन्स चिंतित हो उठे लेकिन राधिका ने इस तस्वीर के साथ जो हैशटैग्स इस्तेमाल किए हैं उसमें उन्होंने साफ कर दिया कि यह कोरोना के लिए नहीं हैऔर वह बिलकुल ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। राधिका ने यह भी बताया कि वह सुरक्षित और क्वारैंटाइन हैं।
18 मार्च को लंदन से लौटी हैं राधिका: राधिका लंदन से 18 मार्च को वापस इंडिया लौटी हैं। राधिका ने लंदन के म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है और वह अक्सर मुंबई से लंदन आती-जाती रहती हैं। कोरोनावायरस के चलते राधिका मुंबई वापस लौट आईं जिसका अनुभव उन्होंने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था।
राधिका ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी थी और कहा था-'दोस्तों और कलीग्स की चिंता और उत्सुकता के संदर्भ में मैं यह जानकारी दे रही हूं कि मैं लंदन से सकुशल लौट आई हूं। इमिग्रेशन पर कोई समस्या नहीं हुई। वह खाली था और अधिकारियों से काफी बातचीत हुई। हीथ्रो एक्सप्रेस पूरा खाली पड़ा था और पैडिंगटन पर भी शायद ही कोई हो। अभी के लिए बस इतना ही। आप सभी के मैसेजेस के लिए शुक्रिया। फ्लाइट पूरी फुल थी (दो दिन पहले जब मैं इंडिया से लंदन गई थी तो फ्लाइट खाली थी)। इमिग्रेशन अधिकारियों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि यूके अपनी सीमाएं भी बंद कर रहा है।' राधिका की इस पोस्ट पर 24 घंटे के भीतर 100000 से ज्यादा लाइक्स मिले थे।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UFykTC
Comments