वाइफ टीजे और बच्चों के साथ करणवीर बोहरा कर रहे हैं जमकर मस्ती, शेयर किए मजेदार टिक-टॉक वीडियोज

टीवी डेस्क. टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुके करणवीर बोहरा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। करण ने हाल ही में अपनी फैमिली के साथ कुछ मस्तीभरी वीडियोज शेयर की हैं। करण ने इन दिनों टिक-टॉक पर ट्रेंडिग स्विच चैलेंज को भी ट्राई किया था जिसमें वो वाइफ टीजे के कपड़े पहनकर घर का काम करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

करणवीर बोहरा ने अपनी कुछ मजेदार वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। शेयर की गई पहली वीडियो में उनके साथ वाइफ और उनकी ट्विन्स बेटियांविएना और बेला दिख रही हैं। फैंस को हंसाने के लिए करण ने मजेदार कॉन्सेप्ट वाला एक्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा, 'जब आप दर्द को खुशी में, नेगेटिविटी को पॉसिटीविटी में और दुख को खुशी में बदलते हैं तो आप एक सच्चे एंटरटेनर बनते हैं'।

इसके पहले भी करणवीर ने वाइफ टीजे के साथ स्विच चैलेंज लिया था जिसमें उन्होंने टीजे के कपड़े पहनकर घर की झाडू की है। करणवीर इन दिनों क्वारैंटाइन होकर लगातार अपनी फनी और मोटिवेशनल वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karanvir Bohra is having fun with wife TJ and children, shares funny tik tok videos


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33UQBAu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......