अपनी तस्वीरों से फैंस को पॉजिटिव वाइब्स दे रही हैं रश्मि देसाई

टीवी डेस्क.'बिग बॉस 13' के बाद रश्मि देसाई इन दिनों कलर्स के सुपरनेचुरल शो 'नागिन 4' नें नजर आ रही हैं। रश्मि ने कुछ दिनों पहले ही शो की शूटिंग शुरू की थी मगर लॉकडाउन हो जाने से अब वो घर पर ही हैं। घर में समय बिताते हुए रश्मि अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

रश्मि देसाई ने हाल ही में अपनी एक फोटो सीरीज शेयर की हैं।पहली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'जब आप किसी इंसान की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लेते हैं तो आप उसकी आत्मा की तस्वीर लेते हैं'।

इन तस्वीरों में रश्मि ने डॉयमंड फिंगर रिंग और ईयररिंग पहने हुए हैं। न्यूड मेकअप में रश्मि काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस सीरीज की कलरफुल तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'एक मुस्कान दया की यूनिवर्सल भाषा है। खुश रहो। सुरक्षित रहो और पॉजिटिव वाइब्स देते रहो। दुनिया को इसकी बहुत जरुरत है'।

##

इससे पहले भी रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है। इन तस्वीरों में रश्मि प्रिंटेड कुर्ता पहनी हुई हैं। बंधे बालों को सिल्वर ट्रेडिशनल ईयररिंग काफी कॉम्पीमेंट दे रहे हैं। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने सिल्वर रिफ्लेक्टर पहना है।

##

इंडियन हो या वेस्टर्न रश्मि हर लुक से फैंस का दिल जीतती आई हैं। 'नागिन 4' शो में एंट्री लेने के समय उन्होंने अपना लुक शेयर किया था। पीले रंग की साड़ी पहने हुए रश्मि ने अपने किरदार शलाखा का परिचय करवाया है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashmi Desai is giving positive vibes to fans with her photos


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33MKz4F

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......