लॉकडाउन को लेकर देश को नीचा दिखाने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- अरे मूर्खों कुछ तो शर्म करो

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच रविवार सुबह अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वे उन लोगों पर नाराजगी जताते नजर आए जो लॉकडाउन को विफल बताते हुए देश को बदनाम कर रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'हर देश में कुछ नकारात्मक लोग भी होते हैं। जो देश को छोटा महसूस कराते है और भय फैलाते हैं। चलो सफल लॉकडाउन के फोटोज शेयर करते हुए उनके उद्देश्य को पराजित करते हैं। सकारात्मक रहें, हम एक महान देश हैं।'

अनुपम ने इस वीडियो को 'खुद से बातचीत' सीरीज के तहत शेयर किया। इसकी शुरुआत में उन्होंने कहा, 'नमस्ते जी, हमारे देश में ना कुछ घटिया प्रवृत्ति के लोग हैं, हर देश में हैं, लेकिन हमारे यहां कुछ स्पेशल हैं और वही गिने-चुने दोबारा घूम-घूम के आते हैं।'

लोगों में डर फैला रहे ऐसे लोग

आगे अनुपम ने कहा, 'देश में लॉकडाउन 95 प्रतिशत कामयाब है, लेकिन ये वो चीजें ढूंढते हैं कि जहां पर कैसे देश की बेइज्जती करें। कहां की तस्वीरें उठाएँ, कि कहां लॉकडाउन कामयाब नहीं हैं और कैसे उन तस्वीरों को वायरल करें। कैसे उन तस्वीरों को अखबार के मुखपृष्ठ पर डालें। ये 2% लोग जो हैं, ये लोगों में फैला रहे हैं एक किस्म का डर। देश की बेइज्जती तो करते ही करते हैं, लेकिन डर भी फैला रहे हैं।'

'कुछ लोग हमेशा देश को नीचा दिखाते हैं'

खेर ने आगे कहा, 'ये इतने घटिया लोग हैं, इतने घटिया लोग हैं, कि ये अपने घरवालों को क्या समझाते होंगे यार। ये अपने मां-बाप को अपने बच्चों को क्या समझाते होंगे। किस तरह से उनसे कहते होंगे, कि इनका क्या योगदान है देश में। ये कोशिश है इनकी कि किसी तरह से, किसी ना किसी तरह से जो अच्छा काम हो रहा है देश में, जो 95% लॉकडाउन सफल हो रहा है, उसे कैसे तरह से नेस्तनाबूद करें। कैसे हम देश को छोटा दिखाएं, कैसे हम ऐसी हरकतें करें कि लोगों का मनोबल कम हो। अरे इडियट्स कुछ तो शर्म करो यार।'

लोगों से वास्तविकता दिखाने की अपील की

इसके बाद उन्होंने कहा, 'तो दोस्तों, इन लोगों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने इलाके के जहां पर सब जगह ये लॉकडाउन कामयाब है, वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालिए। क्योंकि ये सब तो चलता रहेगा, ये लोग इस बात को मान के चलते हैं कि ये भी एक वास्तविकता है। अरे ये वास्तविकता है, तो हम भी अपनी वास्तविकता आपको दिखाते हैं। तो आप भी अपनी वास्तविकता जो है दुनिया को दिखाइए, लॉकडाउन कामयाब है। वैसे भी ये तो कोशिश है ना, अरे हम अपनी जिंदगी के बारे में कोशिश ही करते हैं और ये नहीं सोचते कि कामयाब होंगे या नहीं। ओम नमः शिवाय, गुस्सा आता है कभी-कभी'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Up5ms0

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......