कोरोना रिलीफ फंड जुटाने के लिए कॉन्सर्ट होस्ट करेंगे एल्टन जॉन, अपने घरों से मोबाइल फोन के जरिए परफॉर्म करेंगे सेलेब्स
हॉलीवुड डेस्क. ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार एल्टन जॉन कोरोनावायरस के खिलाफ एक फंड रेजिंग कॉन्सर्ट करने वाले हैं। एल्टन रविवार को ‘द आईहार्ट लिविंग रूम कॉन्सर्ट फॉर अमेरिका’ को होस्ट करेंगे। यह कार्यक्रम फॉक्स और आई हार्ट मीडिया रेडियो स्टेशन पर ऑन एयर होगा।
इस कार्यक्रम में बिली एलिश, एलीशिया कीज, द बैकस्ट्रीट बॉयज, बिली जो आर्मस्ट्रॉन्ग, मारिया कैरी, टिम मैक्ग्रॉ जैसे इंडस्ट्री के कई बड़े सिंगर शामिल होंगे। खास बात है कि ये सभी सेलेब्स सभी की सेफ्टी के लिए अपने मोबाइल फोन्स के जरिए अपने घरों से ही परफॉर्म करेंगे।
मेडिकल एक्सपर्ट्स को करेंगे सम्मान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक करीब एक घंटे तक चलने वाले इस ईवेंट में कोई भी विज्ञापन नहीं होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए सेलेब्स कोरोनावायरस के समय में लोगों का इलाज कर रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स का सम्मान करेंगे।
29 मार्च को होना था आई हार्ट रेडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स
कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में कई बड़े एंटरटेनमेंट शोज कैंसिल या पोस्टपोन हो गए हैं। इसी तरह इस वर्चुअल कॉन्सर्ट के आयोजक आई हार्ट रेडियो के म्यूजिक अवॉर्ड्स भी टाल दिए गए हैं। पहले यह ईवेंट 29 मार्च को लॉस एंजिलिस में होना था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dw1soQ
Comments