फिल्म ‘कंटेजियन’ का हिस्सा रहे इयान लिप्किन भी हुए संक्रमित, कहा- बचने का सबसे अच्छा तरीका है आइसोलेशन

हॉलीवुड डेस्क. फिल्म ‘कंटेजियन’ के मेडिकल सलाहकार रहे इयान लिप्किन भी कोविड 19 का शिकार हो गए हैं। इयान ने कहा, कि अगर यह संक्रमण मुझे हो सकता है तो किसी को भी हो सकता है। ‘कंटेजियन’ का डायरेक्शन स्टीवन सोडरबर्ग ने किया था।

एक इंटरव्यू के दौरान इयान ने बताया कि, ये हालात अब व्यक्तिगत हो गए हैं क्योंकि मैं भी संक्रमण का शिकार हो गया हूं। उन्होंने कहा कि, इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है पाबंदियां लगा लेना और खुद को अलग-थलग कर लेना। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में चल रही रोक-टोक के साथ हमें संतुलन बनाना होगा।

ऐसशोबिज के मुताबिक, जनवरी में इयान कोरोनावायरस की जांच करने के लिए चीन गए थे। चीन विजिट के दौरान वे दो हफ्तों तक क्वारैंटाइन भी रहे थे। हालांकि इयान का मानना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें संक्रमण कब हुआ। यह बीमारी अब पूरे अमेरिका में फैल गई है।

ट्रेंडिग में है फिल्म
साल 2011 ‘कंटेजियन’ कोरोनावायरस की खबरों के बाद से ही ट्रेंड में आ गई थी। यह फिल्म अपने सब्जेक्ट के कारण सिने लवर्स के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। फिल्म में दिखाए गए सीन काफी हद तक विश्व के हालातों से मेल खाते हैं। फिल्म में मैट डेमन, केट विंसलेट, ग्वेनेथ पॉल्ट्रो अहम भूमिका में थे। जबकि इलियट गॉल्ड ने रिसर्च साइंटिस्ट का किरदार निभाया था, जो इयान पर आधारित था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus: Contagion film Ian Lipkin infected| said - Isolation is the best way to avoid it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3at1QCK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......