'अनफॉर्गेटेबल' सिंगर फ्रेंच मोंटाना पर रेप के आरोप, महिला ने कहा- नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ मिलकर किया शोषण

हॉलीवुड डेस्क. सिंगर फ्रेंच मोंटाना पर एक महिला ने ड्रग्स देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार सिंगर ने अपने घर पर मार्च 2018 में अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर नशे की हालत में उसका यौन शोषण किया था। फ्रेंच अपने गाने द अनफॉर्गेटेबल के लिए फेमस हैं।

घर बुलाकर किया रेप
सिंगर के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में महिला ने बताया कि, उसे ला ब्री एव के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बुलाया गया था। महिला के अनुसार इस दौरान फ्रेंच ने उसे शराब के लिए पूछा और अपने घर पर इनवाइट किया। महिला ने बताया कि सिंगर ने उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसका फायदा उठाया।

अंग्रेजी वेबसाइट ऐसशोबिज के मुताबिक महिला नशे में थी। अपने बयान में महिला ने बताया कि जब उसे देर रात होश आया तो सिंगर का कर्मचारी उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला ने पुलिस में

मामले की शिकायत दर्ज करा दी है।

"दूसरी महिलाओं के साथ भी यही करता है सिंगर"
महिला के अनुसार फ्रेंच ऐसा कई महिलाओं के साथ कर चुका है। वेबसाइट के अनुसार महिला ने बताया कि, सिंगर औरतों को इनवाइट करता है और नशे की हालत में उनका यौन शोषण करता है। हालांकि सिंगर के तरफ से मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Unforgatable' singer French Montana accuses of rape


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yi1noN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......