स्टेट ऑफ सीज में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, बोले- स्क्रीन पर कमांडो बनना गर्व की बात खुशकिस्मत हूं मौका मिला

टीवी डेस्क. फिक्शन नॉन फिक्शन शो करके अर्जुन बिजलानी ने दौलत-शोहरत सब कुछ हासिल किया है। अब वह ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ से वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस मुलाकात में उनसे वेब सीरीज में काम करने और कोरोना के माहौल में अब वे क्या कर रहे हैं इस पर हुई चर्चा…।

‘स्टेट ऑफ सीज... यह पहली वेब सीरीज है, कैसा अनुभव रहा?

मेरा एक्सपीरियंस बहुत ही बढ़िया रहा। मेरा कॅरिअर ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट' से शुरू हुआ था। इसमें मैं एक कमांडो का रोल प्ले कर रहा हूं। ऐसे किरदार को निभाना एक जिम्मेदारी है। यह किरदार निभाना गर्व की बात है। लोगों तक रियल लाइफ के हीरो का किरदार पहुंचाना जरूरी है। वो भी ऐसा शख्स जिसे उसकी बहादुरी के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। मुझे लगता है कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह किरदार प्ले करने का मौका मिला।

खबर है कि आपने इस किरदार के लिए कमांडो से ट्रेनिंग ली है?

जी हां, पहली बात तो जो सेकंड लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप सेन हैं वे 26/11 में ऑपरेशन का हिस्सा थे। वे पूरे समय हमारे साथ सेट पर थे। उन्होंने हमें ट्रेनिंग दी है।

8 एपिसोड में कितना कुछ बताया जाएगा इस घटना को लेकर?

सब कुछ बताया जाएगा। हार्वर्ड हाउस, नरीमन पॉइंट से लेकर ताज तक जो कुछ भी हुआ है, वहां पाकिस्तान में क्या चल रहा था सब कुछ। बेसिकली यह पर्सपेक्टिव जो है वह एनएसजी का पर्सपेक्टिव है। आज तक जितना भी देखा है हमने वह पुलिस का या वह अंदर जो लोग थे उनके पॉइंट ऑफ व्यू थे। शुक्र है कि एनएसजी के कमांडोज ने सब संभाल लिया था।

ज्यादातर स्टार्स वेब की तरफ रुख कर रहे हैं क्या वजह है?

मुझे लगता है कि टीवी में जो स्टोरीज बताई जाती हैं ओवरऑल फैमिली ओरिएंटेड होती हैं। वह सालों साल तक चलती रहती हैं। वहीं सीरीज लिमिटेड होती हैं। उनके सीजन आते हैं। वेब में आज इतना शूट करना है, कल टेलीकास्ट है इन बातों का प्रेशर नहीं होता। वेब में एक दो महीने में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते रह सकते हैं।

टीवी के नंबर 1 स्टार्स में से एक हैं।वेब सीरीज भी शुरु कर रहे हैं। आगे क्या होगा?

मैंने टीवी छोड़ दिया है, ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरा हमेशा से फोकस एक्टिंग पर ही रहा है और मैं होस्टिंग भी करता हूं। टीवी पर ‘डांस दीवाने’ आएगा तो वह मैं ही होस्ट करते दिखूंगा। मैं टीवी से भी जुड़ा हूं पर मैं चाहूंगा कि मैं और अच्छी वेब सीरीज करूं। कुछ भी जो डिफरेंट हो वह करना चाहती हूं। यह नहीं कि जो पहले किया है उसे रिपीट करना पड़े।

जब सब कुछ बंद है तो इन दिनों आप क्या करेंगे?

मैं घर पर हूं अपने बीवी बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहा हूं। वैसे ही बहुत कम वक्त मिलता था उनके साथ, तो ये एक अच्छा वक्त भी है टाइम स्पेंड करने का। सभी लोग अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। मुझे लगता है की यह बहुत जरूरी भी है। इससे फैमिली बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।

‘डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित संग कैसी ट्यूनिंग थी?

मैं आपको बताऊं माधुरी जी बहुत ही ज्यादा प्यारी हैं। मैं जितनी भी बॉलीवुड एक्ट्रे्स से मिला हूं वे उन सबसे प्यारी हैं। आपको लगेगा ही नहीं जब आप उनसे बात करेंगे तो कि आप एक स्टार से बात कर रहे हैं। किसी भी तरह का कोई एटीट्यूड नहीं। आपको ऐसा लगेगा कि आप घर पर बैठे हैं और गप्पे मार रहे हैं। जब हम सेट पर होते थे और कैमरा रोल नहीं हो रहा होता था तो मैं खूब उन्हें हंसाता रहता था। हम एक-दूसरे से खूब बातें शेयर करते हैं। वह काफी इमोशनल भी हैं। इन टर्म्स ऑफ ह्यूमन बीइंग बहुत वॉर्म हैं। कभी भी किसी को बुरा नहीं फील कराती। हमेशा स्माइल करती हैं और मैं भी हमेशा स्माइल करता हूं। उन्होंने मुझे डॉक्टर नेने से मिलने की पूरी कहानी भी बताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Bijlani will be seen in the state of seas talking on his role and career


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dBMTzY

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......