क्वारेंटाइन टाइम एन्जॉय कर रहीं कृष्णा श्रॉफ, ब्वॉयफ्रेंड इबन हायम्स के साथ किया वर्कआउट
बॉलीवुड डेस्क. जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड इबन हायम्सके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं और क्वारेंटाइन टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि उनके घर पर शूट किया गया है। इस वीडियो में कृष्णा और इबन वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
बास्केटबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर हैं इबन: इबन की बात करें तो वह कभी इजराइल तो कभी ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रहते हैं। पुणे में जन्मे इबन बास्केटबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया और इजरायल की नागरिकता है और म्यूजिक से भी उन्हें काफी लगाव है।
पर्दे के पीछे काम कर रहीं कृष्णा: 26 साल की कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपने करियर के बारे में बताया था, "पहले तो मैं बॉलीवुड में आने का सोचती थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा अच्छा कर सकती हूं। मैं बॉलीवुड का भी अनुभव लेना चाहती थी इसलिए मैंने 'मुन्ना माइकल' के मेकर्स के साथ काम किया।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xtMoaH
Comments