सिंगर एड शीरन नहीं काटेंगे रेस्टोरेंट कर्मचारियों की सैलरी, कहा- चाहें तो नया काम ढूंढे नहीं तो देश सेवा करें

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के कारण कई लोगों की नौकरियां चली गईं हैं। ऐसे में सिंगर एड शीरन ने अपने रेस्टोरेंट के स्टाफ की सैलरी नहीं काटने का फैसला किया है। एड ने रेस्टोरेंट बंद रहने तक स्टाफ को दूसरा काम खोजने की अपील की है।

बताया जाता है कि एड ने 2019 में शुरू हुए अपने नॉटिंग हिल रेस्टोरेंट का नाम अपनी बीवी चैरी सीबॉर्न के नाम पर रखा है। द सन के मुताबिक सिंगर ने अपने कर्मचारियों से कहा कि, हम दुनिया के हालात सामान्य होने पर एक बार फिर मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को देश सेवा की भी सलाह दी।

फ्यूचर किड्स के लिए बनवाए टैटू
शेप ऑफ यू और परफेक्ट सिंगर एड शीरन ने भविष्य में होने वाले बच्चों के साम्मान में टैटू बनवाया है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक एड ने पीठ पर पांच रिंग्स तैयार की हैं, जिन पर वे बच्चों की हथेलियां बनवाएंगे। मैनेजर स्टुअर्ट कैंप के मुताबिक एड फिलहाल म्यूजिक से ब्रेक लेने का विचार कर रहे हैं। कैंप के अनुसार सिंगर अब परिवार शुरू करना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ed Sheeran will not cut salary of restaurant employees amid coronavirus crisis


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jig9xV

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......