प्रियंका ने पूछा- कोरोनावायरस को कैसे हराएंगे? डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल ने कहा- मानवता एक हो जाए, तो सब मुमकिन है
बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकरविश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस से बात की। जहां उन्होंने कोरोनावायरसके बारे लोगों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस लाइव चैट में कोरोनावायरसके लिए डब्ल्यूएचओ में बनी टीम कीटेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव भी मौजूद थीं।
कोरोना का खात्मा कैसे होगा, इससवाल पर डॉ.टेड्रोस ने कहा - हमें ताकत, एकता और साहसकी जरूरत है। हमें कोरोना को दूर करने के लिए पूरी ताकत से लड़ना होगा। हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए। मनुष्य की आत्मा बेहद मजबूत है। जब हम एक हो जाते हैं तो हम वो पा लेते हैं जो हम चाहते हैं।यही वो चीज है जो कोरोना को दूर कर देगी।
एक सवाल के जवाब में डॉ. टेड्रोस ने कहा- मैं डब्ल्यूएचओ में बॉस जरूर हूं, लेकिन मारिया एक्सपर्ट हैं।बातचीत के दौरान कुछ यूजर्स ने यह भी पूछा कि उन्होंने महामारी से पीड़ितों की मदद के लिएडोनेशन दिया है या नहीं, तो प्रियंका बोलीं हम पहले ही ग्लोबल सिटीजनको डोनेट कर चुकेहैं।
प्रियंका ने दिया जवाब : इस चैट के दौरानमारिया वान ने भी ग्लोबल स्टार प्रियंका से पूछा कि आप और आपकी इंडस्ट्री कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में लोगों की कैसे मदद करेगी। प्रियंका ने बहुत ही समझदारी भरा जवाब दिया - हम सब एक ही नाव में सवार हैं। यह एक अजीब ढंग का संघर्ष है। हममें से हर एक को दूसरे के लिए सामाजिक रूप से जिम्मेदार होने की जरूरतहै।
देश-विदेश में कोरोना के हाल :दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 18,559 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 15 हजार 074 संक्रमित हैं। 1 लाख 8 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि भारत मेंइंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) केमुताबिक, मंगलवार रात तकसंक्रमितों की संख्या 536हो चुकी है, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि40 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि469 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bmASwl
Comments