एक्टर इदरिस एल्बा ने दी सफाई, कहा- मैंने और मेरी पत्नी ने खुद को बीमार बताने के पैसे नहीं लिए हैं
हॉलीवुड डेस्क. एक्टर इदरिस एल्बा ने अपने ऊपर लग रहे बीमारी के झूठ फैलाने वाले आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने बताया कि यह महज अफवाह है। एक्टर ने 16 मार्च को बताया था कि वे कोरोना से पीड़ित हैं। जबकि उन्हें बीमारी के कोई भी लक्षण नहीं दिखे थे।
इंस्टाग्राम लाइव वीडियो पर उन्होंने कहा कि, इससे फर्क नहीं पड़ता कि अमीर या गरीब को टेस्ट की सुविधा मिलेगी। सभी को टेस्ट करने की सुविधा मिलनी चाहिए। वहीं, अपने ऊपर लग रहे झूठ बोलने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि, मुझ जैसा कोई कोरोनावायरस संक्रमित होने की बात बताने के लिए पैसे लेगा, यह एकदम बकवास है।
उन्होंने कहा कि, लोग इसे खबर की तरह फैलाना चाहते हैं, यह दूसरों को बीमार करने का सबसे तेज तरीका है। मुझे और मेरी पत्नी सबरीना को बीमारी की बात स्वीकारने से कोई फायदा नहीं होगा। मुझे इसके पीछे कोई कारण समझ नहीं आता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QL9Uqi
Comments