इमरान हाशमी ने कसा चीन पर तंज, कहा- 'यह सब इसलिए हो रहा क्योंकि मीलों दूर बैठे लोगों को चमगादड़ खाना था'
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन हो चुका है. केंद्र सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन में सभी को घर में रहने की सलाह दी है ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके। कोरोना की शुरुआत चीन के वुहान शहर के एक सी-फूड मार्केट से हुई थी। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यहां बिकने वाले चमगादड़ को खाने से वायरस फैल गया और अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है कि चमगादड़ को खाने से यह बीमारी फैली हैं लेकिन लोग कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए चीन की ईटिंग हैबिट्स को जिम्मेदार मान रहे हैं। इनमें इमरान हाशमी का नाम भी शामिल है।
इमरान ने कसा चीन पर तंज: इमरान ने ट्विटर पर इशारों-इशारों में चीन पर निशाना साधा और लिखा, और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मीलों दूर बैठे लोगों को अजीबोगरीब खाने का स्वाद लेना है जैसे कि चमगादड़ को पकाकर खाना।
इमरान की बात का फैन्स ने किया सपोर्ट: इमरान की बात से फैन्स भी सहमत दिखाई दिए। एक फैन ने लिखा, सही कहा भाई सा, और चमगादड़ खा के सूअर की मौत मार दिया दुनिया भर के लोगों को। एक अन्य यूजर ने लिखा-सिर्फ चमगादड़ ही नहीं, ये लोग कुत्ता, सांप, बिल्ली, चूहा और न जाने क्या-क्या खा लेते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UnDG71
Comments