लॉकडाउन में भी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहीं हिना, बिल्डिंग की लॉबी में रनिंग, एक्सरसाइज करती दिखीं
टीवी डेस्क. हिना खान इन दिनों अपने घर में रहकर 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान वे अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। लॉकडाउन के चलते वे जिम करने बाहर भले ही न जा पा रही हों। लेकिन उन्होंने अपनी बिल्डिंग को ही उन्होंने एक्सरसाइज का जरिया बना लिया है। हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे अपनी बिल्डिंग की लॉबी में रनिंग और एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।
लोगों को मास्क पहनना भी सिखा चुकी हिना
पिछले दिनों हिना ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को बेसिक क्लिनिकल मास्क पहनने का प्रॉपर तरीका बताया था। हिना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि वे एक्सपर्ट नहीं हैं। लेकिन उन्होंने कुछ प्रोफेशनल्स के वीडियो देखे हैं। इन्हीं से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने खुद डेमो देते हुए यह वीडियो बनाया है, ताकि लोगों को बेसिक क्लिनिकल मास्क लगाने का सही तरीका पता चल सके। हिना ने यह भी लिखा है कि बेसिक क्लिनिकल मास्क वायरस से पूरी सुरक्षा नहीं देते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QYdZrm
Comments