कोरियन सीरीज माय सीक्रेट टैरियस में मिलता है कोरोनावायस का जिक्र, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो
हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस की खबरें आते ही अंग्रेजी फिल्म कंटेजियन ट्रेंड करने लगी थी। स्टीवन सोडरबर्ग की इस फिल्म को कोरोना से फैली महामारी से जोड़कर देखा जाने लगा। इसी बीच इस महामारी से जुड़ा एक और सीन ट्रेंडिंग में आ गया है। कोरियन ड्रामा सीरीज माय सीक्रेट टैरियस के एक एपिसोड में कोरोना का जिक्र मिलता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर यूजर सबसे ज्यादा माय सीक्रेट टैरियस को सर्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस सीरीज ने दो साल पहले ही कोरोनावायरस का अनुमान लगा लिया था।
क्या है सीरीज में
सोशल मीडिया पर सीरीज का 10वां एपिसोड शेयर किया जा रहा है। क्लिप में एक डॉक्टर एक एजेंट को फाइल दे रहा है। दोनों एक्टर्स इस दौरान कोरोनावायरस और सार्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि यह सीरीज भारत में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। सीरीज में कोरियन एक्टर सो जी साब मुख्य भूमिका में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3byhlJJ
Comments