कोरोनावायरस महामारी के बीच यूएई सबसे सुरक्षित देश, यहां संक्रमण और मौतें सबसे कम: कॉमेडियन स्टीव हार्वी

हॉलीवुड डेस्क. चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस 198 देशों में फैल चुका है। ऐसे में हॉलीवुड कॉमेडियन स्टीव हार्वी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया है। स्टीव ने देश में कोरोना से लड़ने की तैयारियों की जमकर तारीफ की।

स्टीव ने कहा कि, आंकड़ों के मुताबिक बड़े देशों के मामले में धरती पर सबसे सुरक्षित जगह UAE है। खलीज टाइम्स के मुताबिक कॉमेडियन ने कहा कि, देश में ज्यादा कोरोनावायरस टेस्टिंग की गई, यहां पर सबसे कम संक्रमण और मृत्यु दर है। उन्होंने बताया कि, यहां का नेतृत्व अपने लोगों से प्यार करता है और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश करता है।

स्टीव अमेरिकन कॉमेडियन, बिजनेसमैन और एंटरटेनर हैं। उन्हें 2016 में प्राइमटाइम एमी के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है। इसके अलावा वे चार बार डे टाइम एमी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। ‘स्टीव हार्वी मॉर्निंग शो’ के होस्ट कॉमेडियन ‘यू गॉट सर्व्ड’, ‘थिंक लाइक ए मैन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UAE safest country during coronavirus epidemics, infections and deaths lowest here: comedian Steve Harvey


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UIuyc9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......