रकुलप्रीत ने भाई के साथ फोटो शेयर किया, लिखा- सोशल डिस्टेंसिंग अनमोल यादें संजोने में कर रही मदद

बॉलीवुड डेस्क. देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी सोशल डिस्टेंसिंग बरत रही हैं और परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वे अपने भाई अमनप्रीत के साथ नजर आ रही हैं। अमन जहां झूले में बैठे हुए हैं, तो वहीं रकुल उन्हें झूला देती दिख रही हैं। फोटो के साथ लिखे कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया कि भाई-बहन की ये बॉन्डिंग सालों बाद देखने को मिल रही है।

फोटो शेयर करते हुए रकुलप्रीत ने लिखा, 'सोशल डिस्टेंसिंग आपको परिवार के साथ अनमोल क्षणों को संजोने मदद कर रही है। सालों बाद ऐसा मौका आया है, जब लगातार कई दिनों तक भाई-बहन का ये लगाव देखने को मिल रहा है। अमनप्रीत आखिरी बार मैंने तुम्हें कब झूला दिया था।' आगे उन्होंने लिखा, 'मुझे पता है कि ये कठिन समय है, लेकिन हम बस यही कर सकते हैं कि सब इसके उजले पक्ष को देखें। आप सभी को ढेर सारा प्यार। #घर पर रहें सुरक्षित रहें'

भाई के साथ बताया था हाथ धोने का सही तरीका

17 मार्च के बाद से ही रकुलप्रीत सेल्फ क्वारैंटाइन में हैं और तब से ही वे सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के जरिए फैंस को अवेयर कर रही हैं। हफ्तेभर पहले भी उन्होंने अपने भाई के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने #सेफहैंडवॉश चैलेंज लेते हुए भाई की मदद से लोगों को अच्छे से हाथ धोने का तरीका बताया था। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'अच्छी चीजों के लिए भाई-बहन का लगाव। हाथ धोने और पानी बचाने का सही तरीका। सोशल डिस्टेंसिंग के दौरान सुरक्षित रहें। अमनप्रीत सुरक्षित रहो। अब सेफहैंड्स चैलेंज ले लो।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाई अमनप्रीत के साथ रकुलप्रीत सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUXwV4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......