रामांनद सागर ने कभी सड़क पर साबुन बेचीं तो कभी चपरासी बने, बेटे ने कपिल के शो पर बताई थी उनके संघर्ष की कहानी

टीवी डेस्क. देश में जारी लॉकडाउन के बीच शनिवार (28 मार्च) से दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल 'रामायण' का प्रसारण शुरू होगा। इसके प्रसारण के 33 साल पूरे होने पर हाल ही में इसके प्रमुख कलाकार'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। उनके साथ सीरियल के निर्माता-निर्देशक रहे स्व. रामानंद सागर के बेटेप्रेम सागर भी शो में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने ना केवल अपने पिता के जीवन संघर्ष के बारे में बताया था, बल्कियहीं पर उन्होंने पिता पर लिखी किताब का अनावरण करते हुए उसे लेकर भीजानकारी भी दी थी।

शो के दौरान प्रेम सागर ने अपने पिता रामानंद साहब के बारे में बताते हुए कपिल से कहा था, ''अगर आप देखेंगे तो इस किताब का नाम है- 'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण'।'' आगे उन्होंने कहा, '1949 में पापाजी (रामानंद सागर) की सबसे पहली फिल्म बरसात थी। किसी ने नहीं सोचा था कि एक आदमी जिसने चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, जर्नलिस्ट बने और मुनीम का काम किया। वो आदमी एक दिन रामायण बना सकता है।'

पोते ने की किताब के लिए रिसर्च

शो में रामानंद सागर के पोते और प्रेम सागर के बेटे शिव सागर भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने दादा के जीवन और काम पर लिखी किताब के लिए रिसर्च की। कपिल ने जब उनसे किताब के बारे में कुछ बताने के लिए कहा, तो शिव ने बताया कि 'इस किताब को लिखने में हमें तीन साल लगे। मैंने इस किताब के लिए रिसर्च की और पापा ने इसे लिखा। इसमें हमने दादाजी से जुड़े कई पुराने फोटोज और उनसे जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में बताया है। इस किताब में ट्रेन के थर्ड क्लास के उस पास की तस्वीर भी है जिसे वो मुंबई में देवानंद के साथ शेयर करते थे। इसके अलावा किताब में उनसे जुड़े किस्सों को बताया गया है।'

शो में पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण

'द कपिल शर्मा शो' के इस एपिसोड में रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी शामिल हुए। दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित हुआ था। हाल ही में इसके प्रसारण को 33 साल पूरे हुए हैं। रामायण के कलाकारों के साथ इस शो का प्रसारण शनिवार (7 मार्च) को सोनी टीवी पर हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शो में दिवंगत रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर के साथ कपिल शर्मा।
रामायण के सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लाहिरी के साथ कपिल शर्मा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xvOwyx

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......