एकता कपूर के दो टीवी शो का प्रसारण रुका, राम-साक्षी के 'कर ले तू भी मोहब्बत' ने ली दोनों की जगह

टीवी डेस्क. कोरोनावायरस के चलते टीवी इंडस्ट्री में लॉकडाउन है। सभी तरह की शूटिंग और प्रोडक्शन पर फिलहाल रोक लगी हुई है। ऐसे में एकता कपूर को अपने दो पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' का प्रसारण मजबूरन रोकना पड़ा है। इन दोनों शो की जगह एकता अपनी वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' को टीवी पर लेकर आई हैं।

बुधवार से 'कर ले तू भी मोहब्बत'
'कर ले तू भी मोहब्बत' का प्रसारण बुधवार रात से शुरू हो गया है। जीटीवी पर इसे रात 9 से 10 बजे के बीच दिखाया जा रहा है। यह वही टाइम स्लॉट है, जिसमें 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' का प्रसारण किया जाता था। गौरतलब है कि 'कर ले तू भी मोहब्बत' राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर वेब सीरीज है, जिसके पहले सीजन की स्ट्रीमिंग एकता के डिजिटल प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी पर 2017 में शुरू हुई थी। इसके बाद 2018 और 2019 में इसके दो और सीजन की स्ट्रीमिंग हुई। तीनों सीजन को मिलाकर इसके कुल 42 एपिसोड दिखाए गए थे।

एकता ने दुखी मन से किया था अनाउंसमेंट
एकता कपूर ने बुधवार को दुखी मन से इस बात का ऐलान किया था कि वे अपने दो पॉपुलर शोज के नए एपिसोड शूट नहीं कर पा रही हैं। एकता ने 'कर ले तू भी मोहब्बत' का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा था, "बहुत मुश्किल वक्त है। लेकिन हम एक-दूसरे के साथ हैं। चूंकि हम 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' के और एपिसोड नहीं बना सकते। इस वजह से हमने जीटीवी पर अपने फैमिली शोज को एक्सटेंड कर दिया है। इसलिए रात 9 से 10 बजे के बीच करन-प्रीता ('कुंडली भाग्य' में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य' के किरदार) या अभि-प्रज्ञा ('कुमकुम भाग्य में शब्बीर अहलुवालिया और सृति झा के किरदार) की जगह आप टिप्सी और करन ('कर ले तू भी मोहब्बत' में साक्षी तंवर और राम कपूर के किरदार) को देखेंगे। हम अपने व्यूअर्स की मदद के लिए कुछ और तो नहीं कर सकते। लेकिन इस मुश्किल तनावपूर्ण वक्त में उनका मनोरंजन तो कर ही सकते हैं। इसलिए हमारी लाइब्रेरी से यह नगीना आप सब के लिए। आपकी पसंदीदा जोड़ी राम कपूर और साक्षी तंवर टीवी पर लौट रहे हैं। एन्जॉय करो और घर में रहकर सुरक्षित रहो।"

एक और वेब सीरीज टीवी पर लाईं एकता

'कर ले तू भी मोहब्बत' के अलावा एकता कपूर एक अन्य वेब सीरीज 'कहने को हमसफ़र हैं' को भी टीवी पर लाई हैं। बुधवार रात 10.30 बजे से इसका प्रसारण शुरू हो चुका है। रोनित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली स्टारर इस सीरीज की स्ट्रीमिंग 2018 में शुरू हुई थी। अब तक इसके दो सीजन दिखाए जा चुके हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Effects: Ekta Kapoor Replaced Kumkum Bhagya And Kundali Bhagya From Ram Kapoor And Sakshi Tanwar Starrer Kar Le Tu Bhi Mohabbat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39q6rEt

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......