ऋषि कपूर ने ट्विटर पर दी नसीहत, इंडिया में इमरजेंसी लागू हो, यूजर्स ने कहा-'दारु कम पिया करो'
बॉलीवुड डेस्क. ऋषि कपूर बॉलीवुड के ऐसे सेलेब हैं जो कि सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करने से नहीं हिचकिचाते हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर कही गई बातों की वजह से ऋषि कपूर ट्रोल भी हो जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते ऋषि ने इंडिया में इमरजेंसी लगाने की बात कह दी जो कि कई सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई और उन्होंने ऋषि को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
क्या लिखा ऋषि कपूर ने?
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, मेरे प्यारे देशवासियों, हमें जल्द ही इमरजेंसी घोषित कर देनी चाहिए। देखिए देश में क्या हो रहा है! अगर टीवी पर भरोसा किया जाए तो लोग पुलिस वालों और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस समय स्थिति को काबू में करने का कोई और चारा नहीं है। हम सबके लिए यही एक रास्ता बेहतर है। पैनिक बढ़ रहा है।
यूजर्स ने लगा दी क्लास: सोशल मीडिया यूजर्स को ऋषि कपूर की यह नसीहत रास नहीं आई और उन्होंने उनकी क्लास लगानी शुरू दी। कुछ यूजर्स ने ऐसे वीडियो शेयर किए जिसमें पुलिसवाले लोगों को मारते दिख रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा-लोग पुलिस वालों को मार रहे हैं? क्या आप जरूरत के सामान लेने के लिए घर से बाहर निकले हैं? सर मैं पुलिस द्वारा लोगों को मारने की खबरों के बारे में तो नहीं बता सकता लेकिन फिर भी आप कुछ पढ़िए और देखिए।
कुछ यूजर्स ने ऋषि कपूर की ड्रिंकिंग हैबिट के चलते उन्हें फिर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, अल्कोहल से आपके दिमाग पर असर हुआ है, रिलैक्स रहिए और आराम कीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा-लोग, शाम 6 बजे के बाद कपूर्स को सीरियसली लेना बंद कर देते हैं। एक और यूजर ने ऋषि कपूर को सलाह देते हुए कहा-दारु कम पिया करो। कुछ ट्रोलर्स ने ऋषि को कहा,चिंटू जी आप पेग लगा के आराम करो, ये सब तो नालायक हैं ही,जस्ट चिल।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOgvUU
Comments