हेमा मालिनी ने बताया, बेटियों के जन्म के समय धर्मेन्द्र ने बुक कर लिया था पूरा अस्पताल

टीवी डेस्क. हेमा मालिनी और ईशा देओल हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनीं। यहां ईशा ने मां के साथ मिलकर अपनी पहली किताब 'अम्मा मियां' को प्रमोट किया और दोनों ने शो पर कई दिलचस्प खुलासे भी किए। हेमा ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया, दोनों बेटियों ईशा और अहाना की डिलिवरी के दौरान धर्मेन्द्र ने मेरेनाम पर पूरा अस्पताल बुक करवा दिया था ताकि इस दौरानफैन्स मुझे डिस्टर्ब न कर सकें। हेमा ने धर्मेन्द्र से 1979 में शादी की थी। 1981 में उन्होंने ईशा और 1985 में बेटी अहाना को जन्म दिया था।

हेमा नहीं करती थीं कुकिंग: हेमा ने यहां एक और बात फैन्स से शेयर की। उन्होंने कहा, मेरी मां चाहती थीं कि मैं अपने डांसिंग करियर पर फोकस करूं इसलिए उन्होंने कभी मुझे किचन में कदम नहीं रखने दिया लेकिन जब अहाना और ईशा बड़ी हो गईं और उन्होंने शिकायत की कि हमें मां के हाथ का खाना खाने को नहीं मिला तो फिर मैंने कुकिंग करने का फैसला किया।

ईशा ने भी शेयर किया फनी किस्सा:ईशा ने भी एक सीक्रेट शेयर करते हुए बताया , 'मैं फोन पर दो मिनट से ज्यादा बात नहीं कर सकती। मम्मा और मैं इस मामले में बिल्कुल एक जैसे हैं। यहां तक कि मॉम की तो एक स्टोरी भी है, जहां मम्मी पापा से बात कर रही थीं और अचानक पापा को फोन में मम्मी के खर्राटे सुनाई देते हैं।' इस इंसिडेंट पर और रोशनी डालते हुए हेमा ने बताया, 'देखिए क्या हुआ था। दरअसल, मैं लंबे समय तक काम कर रही थी। रातभर शूटिंग थी। इसलिए मुझे लगता है कि मैं थक गई थी। प्यार भरी बातें भी एक सीमा तक ही अच्छी लगती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dharmendra had booked an entire hospital when wife Hema Malini was pregnant


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33LV7Rw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......