सड़क पर भूखे-प्यासे मजदूरों की भीड़ देखकर दहले तीन बिहारी स्टार्स के दिल

बॉलीवुड डेस्क. कोरोना के चलते आज देशभर का पूरा मजदूर वर्ग सड़कों पर आ गया है। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार के ही हैं। इन मजदूरों की परेशानी देखकर बिहार के तीन सुपरस्टार्स इनके प्रति अपनी भावनाएं बयां करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने दैनिक भास्कर से खास चर्चा करने हुए हालात को लेकर अपना दुख बयां किया।

शत्रुघ्न सिन्हा, बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सांसद
"ये मजदूर हमारे भाई हैं इनकी मदद हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा''

'पहले तो यह कहना चाहूंगा कि भारत सरकार का और भारतीय समाज का बहुत ही जोरों से योगदान रहा है। मैं कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी जिस तरह से संबोधन किया है और जिस तरह से वो जगह-जगह फोन करके बातचीत करके मॉनिटरिंग करवा रहे हैं वह काबिले तारीफ है। इस वक्त किसी भी पार्टी या पॉलिटिक्स की बात नहीं होनी चाहिए। इस वक्त देश की और हेल्थ एजेंसी की बात होनी चाहिए। इसके साथ ही सब लोगों को सहायता के साथ नियम कानून और दिए गए प्रोटोकॉल को फॉलो करना चाहिए। अगर बात की जाए दिल्ली से पलायन करने वाले लोगों कीं, तो वे नियम कानून तोड़ रहे हैं। चाहे गाजियाबाद का मामला हो, चाहे बिहार का मामला हो, वहां के आला लोगों को उनके लिए सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। अब जो धीरे-धीरे हो रहा है, वह पहले हो गया होता तो रिसर्च के साथ-साथ लोगों को ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। हम सब एक परिवार की तरह है। इस संकट की घड़ी में मदद को हम आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा। जो जान हथेली पर रखकर भूखे-प्यासे अपने घरों की तरफ निकले हैं, उनके लिए यही दुआ करूंगा कि वे घर सही सलामत पहुंच जाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस महामारी के संकट से निकलकर हमारा देश स्वास्थ्य गुरु बनकर उभरेगा।'

उदित नारायण, प्लेबैक सिंगर
"सरकार एयरलिफ्ट करके मजदूर को भी घर पहुंचा सकती तो अच्छा होता''

'सरकार कहती है कि रैन बसेरे प्रोवाइड कराए जाएंगे। हालांकि इसमें बुराई नहीं है। यह अच्छी बात है, लेकिन सरकार कितने लोगों को यह सुविधा देगी और कितनों को नहीं दे पाएगी। बिहार की गवर्नमेंट बोली है कि आप जहां हैं, वहीं रहिए, क्योंकि संक्रमित होकर यदि अपने घर आएंगे तो महामारी ज्यादा फैलेगी। भगवान न करे कि ऐसा हो। अगर ऐसा हुआ तो कहां से लोग सर्वाइव कर पाएंगे। अगर सरकार कह रही है कि जहां हैं वहीं रहिए और रहने-खाने की व्यवस्था हो रही है, तो लोगों को वह चीज मान लेनी चाहिए। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई सारे श्रमिक हैं। अगर वह सब काम छोड़े देंगे तो फिल्मों का निर्माण कैसे हो पाएगा? यह लोग तो प्रमुख लोग हैं। इन सब पर तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अच्छा होता कि जैसे केंद्र सरकार एनआरआई को एअरलिफ्ट करके लाई, उसी तरीके से मजदूरों के लिए भी कोई ऐसी व्यवस्था की गई होती। यह बीमारी यहां से नहीं है, जो लोग विदेश से आए हैं उनके जरिए ही यहां फैली है। वहां सरकार ने जोखिम उठाया, लेकिन यह मजदूर तो देश के ही रहने वाले हैं। हवाई जहाज मजदूरों के लिए भी होता तो अच्छा होता रहता। यह जो महामारी रातों रात फैली उससे आम लोगों में दहशत फैल गई। केंद्र सरकार, योगी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है वैसे ही गति नीतीश सरकार को भी दिखानी चाहिए।'

रवि किशन, भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद
"मैंने अपने स्टाफ को कह दिया है कि कहीं मत भागो यहीं रहो, सब मिलेगा''

'कोरोना वायरस जैसी महामारी के समय जब पूरा देश लॉकडाउन है तो मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि जरूरतमंदों को राशन पानी जैसी बेसिक सुविधाएं उपलब्ध करवाऊं। पूरे देश से फोन आ रहे हैं। जहां जैसे-जैसे इंडिया में मदद हो रही है, लोग फोन कर रहे हैं। मुंबई और गोरखपुर दोनों जगहों पर राशन-पानी की व्यवस्था कर दी है। हर परिवार को पांच-पांच किलो चीजें दी जा रही हैं, ताकि 8-10 दिन निकल जाएं। इसके अलावा मैंने 1 करोड़ रुपए और 1 महीने की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दी है। 50 लाख रुपए मेडिकल के लिए एंटी लैब को दे दिए। हम भी गरीबी से उठकर यहां तक पहुंचे हैं इसलिए गरीबों की परेशानी देखकर तकलीफ होती है। हमें सबसे पहले अपने देश को बचाना है। यह अभी लंबा जाएगा, क्योंकि लोग मान नहीं रहे हैं। किसी ने यह वायरल करवा दिया कि यूपी बॉर्डर पर बस खड़ी है। आप लोग आ जाइए और बस सब भागने लगे। यह सब एक गलतफहमी है और राजनीति हो रही है। मैं बस यही कहूंगा कि संयम रखें। फिलहाल इस बीमारी का इलाज नहीं है। जितना हो सके सावधानी बरतें। मुंबई में भी हम अपने स्टाफ को राशन देते हैं। कहते हैं तुम्हारी तनख्वाह नहीं कटेगी चिंता मत करो, सब लोग यहीं रहो कहीं मत जाओ।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shatrughan Sinha, Udit Narayan and Ravikishan on migrant workers, Seeing the crowd of hungry and thirsty laborers hearts of three Bihari stars panicked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jo3JV9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......