'विघ्नहर्ता गणेश' में भगवान विष्णु का रोल निभा रहे एक्टर कुलदीप सिंह करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड डेस्क.सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो विघ्नहर्ता गणेश में भगवान विष्णु की भूमिका निभाने वाले कुलदीप सिंह को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया है। कुलदीप ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से सभी को काफी इंप्रेस किया है जिसके चलते उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल मिल गया है, जिसका निर्माण मशहूर गीतकार फैज अनवर कर रहे हैं। यह फिल्म एक गायक की जिंदगी पर आधारित है, जिसकी कहानी जुबिन नौटियाल से प्रेरित है।

फिल्म के लिए शुरू की तैयारी: इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होगी। इस रोल की तैयारी के लिए कुलदीप ने एक हफ्ता जुबिन के साथ बिताया, ताकि वो उनकी जिंदगी के तौर-तरीके समझ सकें, साथ ही उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनके एक्सप्रेशंस पर भी ध्यान दे सकें।


ब्रेक मिलने से खुश हैं कुलदीप: इस फिल्म के बारे में बताते हुए एक्टर कुलदीप सिंह ने कहा, 'मुझे एक आगामी फिल्म में लीड रोल निभाने का मौका मिला है, जो कि एक सिंगर की जिंदगी पर आधारित है। मैं खुद भी म्यूज़िक का बड़ा फैन हूं। मैं एक हफ्ते तक जुबिन के साथ रहा और पूरा समय उन्हीं के हाव-भाव पर ध्यान दिया। मैं उनके कंसर्ट और उनकी रिकॉर्डिंग में गया और साथ ही यह भी देखा कि वो किस तरह खाते हैं और सारा दिन क्या करते हैं। यह मेरे लिए एक बड़ा मौका है और मैं यकीनन इसमें अपना शत-प्रतिशत देना चाहूंगा। अब मुझे शूटिंग शुरू करने का इंतजार है।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vighnaharta Ganesh’s actor Kuldeep Singh who plays the role of Lord Vishnu to debut in Bollywood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33MnMG9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......