सोशल मीडिया सेंसेशन हैं रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा, अमेरिका से की है फिल्ममेकिंग की पढ़ाई

बॉलीवुड डेस्क. 90के दशक के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' के मेकर रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साक्षी की लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज में वे बिकिनी अवतार में दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी काफी पॉपुलर हैं, इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें 5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

सिंगर भी हैं साक्षी: सोशल मीडिया सेलिब्रिटी होने के साथ-साथ साक्षी एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उनका अपना यू-ट्यूब चैनल भी है। उनके कई वीडियो यू-ट्यूब पर हिट हो चुके हैं। साक्षी लॉस एंजिलिस,कैलिफोर्निया में रहती हैं। वह रामानंद सागर की पोती मीनाक्षी सागर की बेटी हैं। साक्षी ने ट्रिनिटी स्कूल ऑफ लंदन से स्कूलिंग के बाद कैलिफोर्निया, अमेरिका के द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीटयूट से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है।

##

पड़दादा के नाम से परेशान साक्षी: 22 साल की साक्षी 2018 में दैनिकभास्कर को दिए इंटरव्यू में कई बातें शेयर की थीं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वे अपने पड़दादा के नाम के दबाव के कारण बहुत परेशान रहती हैं। साक्षी ने कहा था, "जब भी मैं बोल्ड फोटो सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती हूं, तो लोग कमेंट करते हैं। वे मुझे पड़दादा (रामानंद सागर) से कम्पेयर करते हैं। तब मुझे लगता है कि उनका नाम इन सबमें लाने की क्या जरूरत है? अगर कोई डॉक्टर है तो इसका मतलब ये नहीं है कि उनके बच्चे भी डॉक्टर होंगे। मैं अपनी लाइफ में कुछ भी कर सकती हूं। मैं लकी हूं, जो मेरी फैमिली मेरा सपोर्ट करती है। अगर किसी को मेरी फोटोज पसंद नहीं हैं तो वे न देखें। मुझे पता कि लोग पीठ पीछे बात करते हैं। मुझे उनकी परवाह नहीं है।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sakshi Chopra, great granddaughter of Ramanand Sagar life in pictures


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QLA4cv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......