फिल्म 'कंटेजियन' की कास्ट कर रही लोगों को जागरूक, केट विंसलेट सिखा रहीं हाथ धोने का तरीका
हॉलीवुड डेस्क. 2011 में आई फिल्म कंटेजियन के स्टार्स कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं। फिल्म की कास्ट ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों के साथ हाथ मिलाया है। सभी स्टार्स लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
कोरोनावायरस के इस वक्त में सोशल मीडिया पर फिल्म कंटेजियन काफी ट्रेंड कर रही है। कारण है इस फिल्म का सब्जेक्ट। फिल्म में कोरोना से दुनियाभर में हो रही महामारी के दृश्यों को हूबहू दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को शेयर कर रहे लोग इसे कोरोना के अनुमान से भी जोड़कर देखने लगे हैं। स्टार्स ने लोगों से आइसोलेशन में रहने सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से लेने की अपील की।
पोस्ट किए अवेयरनेस वीडियोज
अंग्रेजी वेबसाइट पॉपशुगर के मुताबिक संस्था ने स्टार्स के कई वीडियो शेयर किए थे। फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले मैट डेमन और कॉटिलार्ड लोगों से एक्सपर्ट्स से सलाह लेने की अपील कर रहे थे। वहीं, एक्ट्रेस केट विंसलेट और एक्टर लॉरेंस फिशबर्न हाथ धोने का सभी तरीका सिखा रहे थे।
फिल्म का हिस्सा रहे मेडिकल कंस्लटेंट इयान लिप्किन भी हुए संक्रमित
फिल्म ‘कंटेजियन’ के मेडिकल सलाहकार रहे इयान लिप्किन भी कोविड 19 का शिकार हो गए हैं। इयान ने कहा, कि अगर यह संक्रमण मुझे हो सकता है तो किसी को भी हो सकता है। ‘कंटेजियन’ का डायरेक्शन स्टीवन सोडरबर्ग ने किया था।
एक इंटरव्यू के दौरान इयान ने बताया कि, ये हालात अब व्यक्तिगत हो गए हैं क्योंकि मैं भी संक्रमण का शिकार हो गया हूं। उन्होंने कहा कि, इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है पाबंदियां लगा लेना और खुद को अलग-थलग कर लेना। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में चल रही रोक-टोक के साथ हमें संतुलन बनाना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wB2srh
Comments