बेटे के पिता बने बालिका वधु एक्टर रुसलान मुमताज, कहा-'आपदा के बीच जन्मे बच्चे खास उद्देश्य से दुनिया में आते हैं'

टीवीडेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक अच्छी खबर भी सुनने को मिली। एक्टर रुसलान मुमताज पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी निराली ने 26 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया है। रुसलान ने इस बात की जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर देते हुए बेटे की तस्वीरें भी शेयर की हैं।


रुसलान ने लिखा खूबसूरत मैसेज: रुसलान नेलिखा, '26:03:2020: छोटा बेबी आ गया। मैं अपने बच्चे की तस्वीरें कम से कम 3-4 महीने तक अपलोड नहीं करना चाहता था लेकिन दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए मैंने सोचा कि छोटा बेबी आपका दिन बना देगा। मैं यह मानता हूं कि जो बच्चे किसी आपदा के समय दुनिया में आते हैं, उनका जन्म किसी खास उद्देश्य से होता है। मुझे लगता है कि मेरा छोटा बेबी सुपरहीरो है जो मुश्किल वक्त में पैदा हुआ है और एक वक्त वो दुनिया को और खूबसूरत बना देगा। मैं उम्मीद करता हूं कि दुनिया सबके लिए एक और अच्छी जगह साबित हो।'

2014 में हुई थी शादी:रुसलान एक्ट्रेस अंजना मुमताज के बेटे हैं। अंजना ने धड़कन, क्रोध, साजन, फूल और कांटे जैसी फिल्मों में काम किया है। रुसलान ने फिल्मMP3: मेरा पहला-पहला प्यार है',रुसलान ने तेरे संग, जाने कहां से आई है, डेंजरस इश्क, आई डोंट लव यू, मस्तांग मामा, रोमिया इडियट जटनी जूलिएट और खेल तो अब शुरू होगा जैसी फिल्मों में काम किया है। वह 'बालिका वधु' शो में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने निराली से 2014 में शादी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Ruslaan Mumtaz And Wife Become Parents To A Baby Boy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ycEsep

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......