करीना ने इंस्टा पर फोटो शेयर कर लिखा- उस रोशनी को कोई कम नहीं कर सकता, जो अंदर से जलती है, मजबूत रहें

बॉलीवुड डेस्क. देशभर में जारी लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना फोटो शेयर किया। जिसमें वे बड़े ग्लैमरस अंदाज में अपनी कमर पर हाथ रखकर खड़ी दिख रही हैं। ये फोटो उनके बैकसाइड से लिया गया है। फोटो के साथ लिखे कैप्शन के जरिए उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में मजबूत बने रहने की अपील की।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'उस रोशनी को कोई धुंधला नहीं कर सकता, जो अंदर से जल रही होती है... मजबूत बने रहें, हम कर सकते और हम जरूर करेंगे'। इस पोस्ट में करीना ने कहीं कोरोनावायरस का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन सेल्फ क्वारैंटाइन और लॉकडाउन की इस घड़ी में उन्होंने लोगों से मजबूत बने रहने की अपील की।

यूजर्स को आई फिल्म 'हीरोइन' की याद

करीना की इस पोस्ट को देखकर कुछ यूजर्स को साल 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'हीरोइन' की याद आ गई। सोनलजैन84 नाम की एक यूजर ने लिखा, "दशकों से 'हीरोइन' एक बॉस की तरह शासन कर रही है"। वहीं चेतन नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कोरोना को पीठ दिखाओ और भगाओ।'

बुधवार को शेयर किया था पति और बेटेका फोटो

इससे दो दिन पहले करीना ने इंस्टाग्राम पर एक अन्य फोटो शेयर किया था, जिसमें सैफ अली खान और तैमूर नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'डियर इंडिया, चलो इसे करते हैं। जिम्मेदार बनें, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।#21दिनलॉकडाउनके #इसमेंसाथहैं'। अपनी इस पोस्ट को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी टैग किया था।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor Message on Corona : Kareena write in caption 'Nothing can dim the light that shines from within... Stay strong We can and we will'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WPbThg

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......