टॉम और रीटा की घर वापसी, लिखा- "पूरे अमेरिका की तरह हम भी सोशल डिस्टेंसिंग कर रहे हैं"

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस का शिकार हुए सेलेब कपल टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन की घर वापसी हो गई है। बीते दो हफ्तों से यह कपल आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहा था। टॉम अपनी तबियत को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट्स देते रहते थे। हाल ही में दोनों को एक कार में घूमता देखा गया था।

लीजेंड्री एक्टर टॉम ने घर वापसी का अपडेट ट्विटर पर दिया। उन्होंने लिखा, दोस्तों हम घर वापस आ गए हैं। पूरे अमेरिका की तरह हम भी घर में हैं और सोशल डिस्टेंसिंग कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का भी शुक्रिया किया। एक्टर ने लिखा ऑस्ट्रेलिया में हमारा ध्यान रखने के लिए सभी का धन्यवाद, उनकी मार्गदर्शन और चिंता के कारण ही हम अमेरिका वापस आ सके। हमारे लिए दुआ करने का सभी का शुक्रिया।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए बीमार
टॉम अपनी फिल्म ‘एलविस’ की शूटिंग करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। जांच में पता चला की टॉम और रीटा दोनों ही कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tom and Rita's homecoming, wrote- "Like the whole of America, we are also social distancing"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UIbtqu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......