चीन में फिलहाल नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, दोबारा संक्रमण फैलने नहीं देना चाहते अधिकारी
हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के कारण थमे चीन के एंटरटेनमेंट मार्केट को एक बार फिर झटका लगा है। देश में शुरू होने जा रहे 600 से ज्यादा थियेटर्स के आदेश को वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरस के दोबारा फैलने की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है।
शु्क्रवार को बीजिंग फिल्म ब्यूरो ने नोटिस जारी कर थियेटर्स के दोबारा खुलने पर रोक लगा दी है। खास बात है कि शंघाई म्यूनिसिपल ने गुरूवार को शहर के 205 सिनेमाघर खोलने की अपील की थी। हालांकि सरकार ने इस आदेश के साथ ही दर्शकों और सिनेमाघरों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की थी।
डिस्ट्रीब्यूटर्स हुए नाराज
सरकार के थियेटर्स के दोबारा बंद किए जाने के आदेश के बाद फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स नाराज हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक परेशान डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि हमें फिल्म को ऑनलाइन रिलीज भी नहीं करने दिया जा रहा और हम सिनेमाघर भी नहीं जा सकते, हमारे पास तो कोई रास्ता नहीं बचा।
उन्होंने कहा कि सरकार को नई पॉलिसी लानी चाहिए और हमें कुछ फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज करने देना चाहिए। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कहा कि, अगर हमारी फिल्मों को नहीं चलने दिया तो हमारा बिजनेस बंद हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bwhqNN
Comments