लॉकडाउन में सकते हैं 'पैरासाइट' समेत ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्मों का मजा, होम एंटरटेनमेंट पर हैं उपलब्ध

हॉलीवुड डेस्क. सिनेमा लवर्स को ऑस्कर में पहुंची फिल्में भारत में रिलीज होने का इंतजार रहता है, लेकिन लॉकडाउन के कारण थियेटर्स बंद पड़े हैं। इसलिए न तो नई फिल्में रिलीज हो रही हैं और न ही पुरानी प्रदर्शित हो रही हैं। ऐसे में आप घर बैठे ओटीटी पर ऑस्कर 2020 में नॉमिनेट हुई कुछ फिल्मों का मजा ले सकते हैं।

पैरासाइट
समय- 132 मिनट
कहां देख सकते हैं- प्राइम वीडियो

दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने 92 एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर का खिताब जीता था। फिल्म ने 6 नॉमिनेशन में से 4 बड़े अवॉर्ड बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर अपने नाम किए थे। ‘पैरासाइट’ बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली नॉन इंग्लिश फिल्म बनी थी।

वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड
समय- 161 मिनट
कहां देख सकते हैं- प्राइम वीडियो

क्विंटन टैरेंटीनो की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और उसके स्टंट डबल के स्ट्रगल की कहानी है। ऑस्कर 2020 में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई इस फिल्म ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और प्रोडक्शन डिजाइन के दो अवॉर्ड्स भी जीते थे। फिल्म में लियोनार्डो डी कैपरीयो, मार्गोट रॉबी, ब्रैड पिट, अल पचीनो अहम भूमिका में थे।

द आयरिशमैन
समय- 209 मिनट
कहां देख सकते हैं- नेटफ्लिक्स

हॉलीवुड जगत के तीन बड़े सितारों जो पेस्की, रॉबर्ट डी नीरो और अल पचीनो की द आयरिशमैन को 10 कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। इस गैंग्स्टर फिल्म का डायरेक्शन लीजेंड मार्टिन स्कोर्सेस ने किया था। हालांकि दिग्गजों से सजी यह फिल्म एक भी अवॉर्ड नहीं जीत पाई थी। लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी सराहा था।

मैरिज स्टोरी
समय- 137 मिनट
कहां देख सकते हैं- नेटफ्लिक्स

एडम ड्राइवर और स्कारलेट जॉनसन की मैरिज स्टोरी स्टोरी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया था। लॉरा डर्न ने इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी में ऑस्कर भी जीता था। मैरिज स्टोरी एक परिवार के टूटने-बनने की कहानी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
You can enjoy Oscar nominated films including 'Parasite' in lockdown, available on home entertainment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atIT2H

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......