गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स नियमों में बदलाव, थियेटर्स बंद होने के कारण HFPA सदस्य घर पर करेंगे फिल्म स्क्रीनिंग

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के कारण हॉलीवुड प्रेस एसोसिएशन (HFPA) ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स नियमों में बदलाव किए हैं। नई गाइडलाइन्स के मुताबिक डिस्ट्रिब्यूटर्स को संस्था सदस्यों के लिए अब फिल्म को ग्रेटर लॉस एंजेलिस में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करना होगी। फिलहाल एकेडमी ने अपने नियमों में कोई बदलाव नहीं किए हैं।

घर पर फिल्म देखेंगे सदस्य
कोरोना महामारी के कारण फिलहाल सभी थियेटर्स और स्क्रीनिंग रूम्स बंद पड़े हैं। पुराने नियमों के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर्स को संस्था के सदस्यों के लिए फिल्म लॉस एंजेलिस में स्क्रीन कराना होती थी। ऐसे में संस्था ने 2021 में होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी के लिए नियम बदल दिए हैं।

नए नियमों के मुताबिक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स अब संस्था से बात कर स्क्रीनिंग के लिए तारीख तय करेंगे। इसके बाद सभी सदस्यों को डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्म स्क्रीन की लिंक या डीवीडी पहुंचाएंगे, जिससे सदस्य अपने घर पर ही फिल्म देख सकेंगे। वैरायटी के मुताबिक नए नियम 15 मार्च से 30 अप्रैल 2020 तक लागू रहेंगे।

HFPA की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि, संस्था फिल्म प्रदर्शन, मोशन पिक्चर और टेलीविजन वितरण और प्रदर्शनी पर पड़ रहे कोविड 19 के प्रभाव का आंकलन जारी रखेगा। स्टेटमेंट के मुताबिक गोल्डन ग्लोब के लिए किए गए नियमों में बदलावों को आगे बढ़ाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HFPA members to film screenings at home due to changes in Golden Globe Awards rules, theaters closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UmkWEP

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......